अटल बिहारी की जयंती के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी

अटल बिहारी की जयंती के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए हुई रायशुमारी
अनूपपुर।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 24 को अनूपपुर भाजपा कार्यालय में  सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई इसके साथ ही संगठन महापर्व के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी को संपन्न कराने के लिए पहुंचे बालाघाट के पूर्व विधायक शहडोल संभाग के पर्यवेक्षक भगत सिंह नेताम, अनूपपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी रीवा के पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता के द्वारा भाजपा के अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं से एक एक कर बंद कमरे में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम की पर्ची बंद लिफाफे में लेकर रायशुमारी की कार्यवाही को संपन्न किया। अनूपपुर भाजपा कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर उन्हें सभी लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन पर अतिथियों ने प्रकाश डाला इसके पश्चात दोपहर 2ः00 बजे से भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। रायशुमारी में जिलेभर के अपेक्षित कार्यकर्ता सम्मिलित होकर अपनी अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम की पर्ची जिला निर्वाचन अधिकारी के हाथों में बंद लिफाफे के माध्यम से प्रदान की। अब यह बंद लिफाफा सीधे भोपाल कार्यालय में खुलेगा जहां से भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम का फैसला होगा इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी तथा अन्य सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *