कनाडा में मंदिर अध्यक्ष की प्रॉपर्टी पर फिर से फायरिंग:PM के दौरे से पहले दूसरी वारदात, कॉल कर 20 लाख डॉलर फिरौती मांगी थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा दौरे से पहले एक बार फिर लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष और कारोबारी सतीश कुमार की संपत्ति पर फायरिंग हुई है। यह घटना तब हुई जब कुछ दिन पहले उक्त संपत्ति के मालिक को करीब 20 लाख डॉलर की फिरौती की कॉल आई थी। यह घटना कनाडा के सरे में 128 स्ट्रीट, 70 एवेन्यू पर ओहाब में हुई। जब सतीश कुमार ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो बदमाशों ने पिछले 48 घंटों में उनकी दो संपत्तियों पर फायरिंग की। फिलहाल कनाडा पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। सतीश ने कहा कि उनकी कॉल करने वालों से तीखी बहस हुई और आरोप लगाया कि समुदाय के कुछ लोग इन जबरन वसूली करने वालों की मदद के लिए सूचनाएं लीक कर रहे हैं। उन्होंने समुदाय से एकजुट होने और इस तरह की लक्षित हिंसा से एक-दूसरे की रक्षा करने का आग्रह किया। 7 जून को भी हुआ था सतीश की प्रॉपटी पर हमला संपत्ति के मालिक व लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा- ये वारदात बीती 7 जून को सुबह करीब ढ़ाई बजे हुई। इससे पहले दो साल पहले दिसंबर माह में भी सतीश कुमार के बेटे के घर पर फायरिंग हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने करीब 14 गोलियां चलाई थी। बता दें कि लक्ष्मी नारायण मंदिर कनाडा में हिंदुओं के लिए काफी मान्यता वाला मंदिर माना गया है। ऐसा चौथी बार हुआ है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के किसी पदाधिकारी को बदमाशों द्वारा टारगेट किया गया हो। अब सरे पुलिस मामले की जांच कर रही है। कनाडा PM ने प्रधानमंत्री मोदी को न्योता दिया बता दें कि कनाडा में अल्बर्टा राज्य के कनानास्किस में 15 से 17 जून तक होने वाली G7 समिट में शामिल होने के लिए PM नरेंद्र मोदी को न्योता मिला है। इसके लिए कनाडा के PM मार्क कार्नी ने PM मोदी को फोन किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी। इससे पहले बीते दिनों खालिस्तानियों द्वारा कनाडा में भारत विरोधी गतिविधि की गई और जलूस निकाला गया था। इस पर कनाडा सरकार द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *