बोकारो सदर अस्पताल कोरोना को लेकर तैयार:10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार, RTPCR सैंपल बाहर भेजे जाएंगे

बोकारो जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। पड़ोसी जिला धनबाद में दो कोरोना मरीज मिलने के बाद विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। हालांकि, अभी तक जिले में कोई कोरोना मरीज नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित मरीजों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बेड का वार्ड तैयार किया है। जिले में RTPCR जांच की सुविधा नहीं है। इसलिए सैंपल लेकर जांच के लिए अन्य जगहों पर भेजने की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए क्वारैंटाइन सेंटर भी तैयार किया गया है। बोकारो में घबराने वाली स्थिति नहीं सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण ने कहा कि जिले में घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, मास्क पहनने और हाथों की सफाई रखने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सरकार की गाइडलाइन मिलने के बाद लक्षण वाले लोगों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *