धान व्यापारी पर गोलीबारी मामले का खुलासा:48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और 72 हजार रुपए बरामद

गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर बाजार में धान व्यापारी राजकुमार साहू पर हुई गोलीबारी और लूट का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी हारीश बिन जमां ने प्रेसवार्ता में पूरी जानकारी दी। हथियार और रुपए भी बरामद उन्होंने बताया कि मांझाटोली निवासी दीपक मुंडा और महेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से एक लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इनके पास से लूट के 72,580 रुपए, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी मिली है। पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा गिरफ्तार आरोपी दीपक मुंडा का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। घटना में व्यापारी राजकुमार साहू को गोली मारकर लूटपाट की गई थी। साहू गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका इलाज रांची में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में कुछ और अपराधी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *