धार्मिक यात्रा का सुनहरा मौका:भारत गौरव ट्रेन 27 जुलाई से तिरुपति, रामेश्वरम समेत कई तीर्थस्थलों की कराएगी सैर

आईआरसीटीसी ने धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी है। यह ट्रेन 27 जुलाई 2025 को भागलपुर से रवाना होगी। 12 दिन की इस यात्रा में तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यह विशेष ट्रेन जमालपुर, मधुपुर, सुजाता स्टेशन, बरकाकाना, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राजगंज, झारसुगुड़ा, नागपुर, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से होकर गुजरेगी। यात्रा का समापन 7 अगस्त 2025 को होगा। 22,760 रुपए प्रति व्यक्ति स्लीपर का किराया यात्रियों के लिए स्लीपर श्रेणी का किराया 22,760 रुपये प्रति व्यक्ति और 3AC का किराया 39,900 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है। यह सर्वसमावेशी पैकेज है। यात्रा के दौरान कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल भारत सरकार की ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजनाओं के तहत की जा रही है। इसका उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक विरासत से जोड़ना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *