फाजिल्का के कमालवाला में पुलिस की रेड:23 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

फाजिल्का जिले के गांव कमालवाला में थाना खुईखेड़ा की पुलिस ने रेड की है l जिस दौरान एक व्यक्ति के घर पर की गई रेड के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियां बरामद की है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है l जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है l मुखबिर की सूचना पर रेड जानकारी देते हुए थाना खुईखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चेकिंग पर इलाके में मौजूद थे कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि मदनलाल पुत्र पृथी राम जो गांव कमालवाला का रहने वाला है और नशीली गोलियां और नशीले कैप्सूल बेचने का काम करता है l जिस पर पुलिस ने समेत पुलिस पार्टी उक्त व्यक्ति के घर पर रेड कर दी l एनडीपीएस एक्ट के तहत केस रेड के दौरान 23 हजार 100 प्रतिबंधित कैप्सूल और 300 नशीली गोलियां बरामद हुई है l आरोपी मदन लाल को गिरफ्तार कर खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है l जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *