अबोहर में नशे के हॉट स्पॉट पर रेड:पुलिस ने घरों की तलाशी ली, नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई

फाजिल्का के अबोहर में नशे के हॉट स्पॉट इंद्रा नगरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में करीब 100 पुलिसकर्मियों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एसपीडी बलकार सिंह समेत अबोहर और फाजिल्का के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। यह कार्रवाई स्थानीय पार्षद द्वारा क्षेत्र में खुलेआम हो रही नशा तस्करी का मामला उठाने के बाद की गई। एसएसपी ने खुद संदिग्ध घरों की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है, जहां विशेष निगरानी की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि उनका उद्देश्य नशा तस्करों को जेल भेजना और नशा करने वालों का इलाज करवाना है। वे नशा करने वालों और उनके परिवारों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नशा तस्करों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि या तो वे यह अवैध धंधा बंद करें या फिर जेल जाने को तैयार रहें। पुलिस किसी को भी बख्शने वाली नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *