कपूरथला में युवक नदी में कूदा:कर्ज से परेशान था, भाई को फोन कर दी जानकारी, रेस्क्यू में मिला शव

कपूरथला में आज एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना सुलतानपुर लोधी की है। फत्तूवाल गांव के 25 वर्षीय गुरप्रीत सिंह ने बेईं नदी में छलांग लगाई। घटना से पहले गुरप्रीत ने अपने भाई जर्मन सिंह को फोन किया। उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। कर्जदार उसे परेशान कर रहे हैं। गुरप्रीत ने अपने भाई को यह भी बताया कि उसकी बाइक माछीजोहा पुल के पास खड़ी है। जर्मन सिंह ने अपने भाई को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुरप्रीत नहीं माना। फोन के 10 मिनट बाद जर्मन सिंह माछीजोहा पुल पहुंचे। वहां उन्हें भाई की बाइक तो मिली, लेकिन गुरप्रीत का कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलते ही सुलतानपुर लोधी पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसमें गुरप्रीत का शव बरामद कर लिया गया। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। थाना सुलतानपुर की एसएचओ सोनामदीप कौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में युवक के किसी परेशानी में होने की बात सामने आई है। परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *