राजनांदगांव में पानी बचाओ महाभियान…जल संरक्षण का संदेश:डॉ रमन बोले- पृथ्वी पर मात्र 0.1% पेयजल उपलब्ध, इसे बचाना जरूरी

राजनांदगांव में गांधी सभागृह में आयोजित पानी बचाओ महाभियान के समापन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जल संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों से नीर और नारी जल यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण का अभियान चलाया गया। पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में यह अभियान गांव-गांव तक पहुंचा। राजनांदगांव की मिट्टी से जुड़ी फुलबासन बाई ने गरीबी के बावजूद समाज सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। डॉ. रमन सिंह ने जल संकट की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि भूजल स्तर 400 फीट तक नीचे जा रहा है। पृथ्वी पर 97% पानी समुद्र में है जो खारा है। 3% में से 2.4% पानी ग्लेशियर में जमा है। केवल 0.6% पानी नदियों, झीलों और तालाबों में उपलब्ध है। इसमें से भी पेयजल के लिए मात्र 0.1% पानी ही उपयोग योग्य है। डॉ. सिंह ने कहा कि यह 0.1% पानी ही मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और इसे सुरक्षित रखना आवश्यक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *