आस्था: सीता-राम विवाह उत्सव में झूम उठे श्रद्धालु

मनेंद्रगढ़ | नगर के श्रीराम मंदिर में चल रही श्रीमद बाल्मीकीय रामायण कथा के पांचवे दिन सीता-राम विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। वृंदावन धाम से आए कथावाचक गर्भदास महाराज और उनकी संगीतमयी टीम ने भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। कथावाचक गर्भदास महाराज ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण और सजीव वर्णन किया। कथा के साथ जैसे-जैसे भजन गूंजे, श्रद्धालु भावविभोर होकर थिरकते नजर आए। पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। श्रीमद बाल्मीकीय रामायण कथा 18 जून तक प्रतिदिन शाम 5 से 8 बजे तक चलेगी। यह सार्वजनिक कथा नगरवासियों के सहयोग से हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *