फाजिल्का सरपंच के बेटे की नशे की ओवरडोज से मौत:आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद; दो महीने पहले हुई थी शादी

फाजिल्का में सरपंच के बेटे की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। घटना जलालाबाद के इस्लामवाला गांव की है। सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे रपिंदर सिंह (24 वर्षीय) की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है l इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी बलराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि दो महीने पहले ही उसके लड़के की शादी हुई थी l परिवार उसके ससुराल गया हुआ था l घर पर उसके लड़के ने नशे का सेवन कर लिया और 6 जून को डोज ज्यादा होने के चलते उसकी मौत हो गई। जलालाबाद के डीएसपी जतिंदर सिंह गिल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *