नाबालिग से छेड़छाड़, दोस्तों ने डंडों से पीट-पीटकर मार डाला:जशपुर में मारपीट के बाद युवक के हाथ-पैर बांधकर घसीटा,दो नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले शख्स की डंडे और मुक्कों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दो नाबालिग हैं। यह मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है। घटना 6 जून की शाम की है। जानकारी के अनुसार, सन्ना गांव के पास नदी किनारे 19 वर्षीय जीवनधर यादव, दो नाबालिग दोस्त और एक नाबालिग लड़की मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान एक 30-32 वर्षीय शख्स वहां आया। उसने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की और उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद गुस्से में आकर तीनों युवकों ने उसकी डंडे और मुक्कों से पिटाई कर दी, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर दिए और घसीटते हुए गांव में लाकर घायल अवस्था में छोड़ दिया, जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की बरामदगी और पुलिस कार्रवाई
उसी रात करीब 11 बजे, एक ग्रामीण ने गांव के बाहरी इलाके में खून से लथपथ एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। सन्ना थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पाया कि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान हैं। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि घटना वाले दिन मृतक शख्स का जीवनधर यादव और दो नाबालिगों के साथ झगड़ा हुआ था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों नाबालिग समेत तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नदी किनारे मछली पकड़ते समय हुई वारदात
पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 6 जून 2025 की शाम को ग्राम सन्ना के पास नदी किनारे जीवनधर यादव, दो नाबालिग लड़के और एक नाबालिग लड़की मछली पकड़ रहे थे। तभी लगभग 30–32 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और लड़की से छेड़छाड़ करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। इस आपत्तिजनक हरकत से नाराज़ तीनों लड़कों ने उस व्यक्ति की डंडे और हाथ-मुक्कों से पिटाई की। मारपीट के बाद, उन्होंने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसे घसीटते हुए पास के गांव में छोड़ आए। इस बेरहमी से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। हत्या में इस्तेमाल डंडा और रस्सी भी बरामद कर ली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *