री-डेवलपमेंट के चलते रायपुर रेलवे स्टेशन का टिकट काउंटर शिफ्ट:गुढ़ियारी की छोर वाला काउंटर प्लेटफॉर्म नंबर-7 के बाहर लगेगा,18 जून से यहीं मिलेगी टिकट

रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी की ओर स्थित रिजर्व और अन रिजर्व टिकट काउंटर नई जगह पर शिफ्ट होने जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल के मुताबिक, काउंटर 17 जून दोपहर 3 बजे से प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर, पार्किंग एरिया में ट्रांसफर किया जाएगा। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि, 18 जून से यात्री नए स्थान पर बने अस्थायी आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर (UTS/PRS) से टिकट प्राप्त कर सकेंगे। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह शिफ्टिंग की जा रही है। रेल प्रशासन ने बताया कि, रायपुर स्टेशन पर जारी री-डेवलपमेंट वर्क के चलते ये टेम्परेरी मैनेजमेंट किया जा रहा है। यात्रियों से सहयोग की अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अस्थायी बदलाव में सहयोग करें। टिकट खरीदने के लिए नए स्थान पर निर्धारित काउंटर का उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *