गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने लगातार दो दिनों में रेत के 9 और गिट्टी के 3 वाहन जब्त किए हैं। रेत के वाहन कोलबिर्रा के सोन नदी क्षेत्र, पीपरटोल सोन नदी क्षेत्र और मासुलडांड सोन नदी क्षेत्र से जब्त किए गए। गिट्टी के वाहन सारबहरा क्षेत्र से पकड़े गए। जब्त वाहनों के मालिकों में महिपत ठाकुर, सरद राय, पिन्टू गधर्व, अखिल ताम्रकार, जीयालाल प्रधान, कोमल यादव, विकास कुमार पाव, राजेश यादव, नारायण सिंह आर्मो और हेमन्त कुमार कोल शामिल हैं। खुलेआम हो रहा था रेत का परिवहन सभी जब्त वाहनों को पुलिस चौकी कोटमीकला, पुलिस थाना गौरेला, पुलिस थाना मरवाही और रक्षित केन्द्र अमरपुर में रखा गया है। जिले में एक भी वैध रेत खदान नहीं होने के बावजूद शहरी क्षेत्र में दिन में खुलेआम रेत का परिवहन किया जा रहा है। रेत की हो रही थी अवैध बिक्री अवैध खनन का यह धंधा मध्यप्रदेश के अनूपपुर, डिंडोरी और शहडोल जिलों तक फैला हुआ है। आवास योजना के नाम पर लगभग 24 स्थानों से रेत की अवैध बिक्री की जा रही है। प्रशासन अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर नियंत्रण के लिए लगातार जांच और कार्रवाई कर रहा है।


