बलौदाबाजार हिंसा में दो और आरोपी पकड़े:10 जून की आगजनी में अब तक 193 गिरफ्तार, 12.5 करोड़ की सरकारी संपत्ति को नुकसान

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और आगजनी मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रेमन अनंत (46) और सुशील जांगड़े (35) शामिल हैं। दोनों आरोपी 10 जून 2024 से फरार चल रहे थे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की डिजिटल गतिविधियों पर नजर रखकर उन्हें पकड़ा। इस मामले में अब तक कुल 193 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने 14 एफआईआर दर्ज की हैं। दोनों आरोपियों को 16 जून 2025 को न्यायालय में पेश किया गया। अमर गुफा​​​​​ में तोड़फोड़ के खिलाफ हुआ था प्रदर्शन घटना 10 जून 2024 को सतनामी समुदाय के प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई थी। यह विरोध गिरौदपुरी के अमर गुफा में जैतखाम की तोड़फोड़ के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने 200 से अधिक वाहनों को जला दिया। इस हिंसा में 12.5 करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। पुलिस टेक्निकल और साइबर विश्लेषण के माध्यम से अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *