हिमाचल में हरियाणा के टूरिस्टों का ट्रेवलर पलटा:2 की मौत, 24 लोग सवार थे, सोनीपत नंबर की गाड़ी, लाहौल-स्पीति गए थे

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिले लाहौल-स्पीति में सोमवार शाम को हरियाणा के सोनीपत नंबर का एक टेम्पो ट्रेवलर पलट गया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त टेम्पो में करीब 24 लोग सवार थे। इन सभी लोगों को चोटें आईं। इनमें हरियाणा के साथ दिल्ली और गुजरात के टूरिस्ट थे। यह हादसा शाम करीब 5 बजे कोकसर-रोहतांग सड़क पर ग्राम्फू में हुआ है। टेम्पो ट्रेवलर (HR69F-3333) सड़क से करीब 200 फीट नीचे गिर गया। हादसे के बाद लाहौल-स्पीति की SP इल्मा अफरोज ने बताया है कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मनाली अस्पताल शिफ्ट किया है। हादसे के बाद के PHOTOS… 6 रेफर किए, 11 का मनाली में उपचार चल रहा
टेम्पो ट्रेवलर में कुल 24 लोग थे। इनमें से 22 को मनाली अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद 6 घायलों को मनाली के मिशन अस्पताल और कुल्लू रेफर किया जा चुका है। जबकि, 16 घायलों का मनाली अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में लगभग 6-7 साल के 2 जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। दोनों को हेड-इंजरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *