मतदान केंद्रों के नक्शे और जियो फेसिंग पर प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज|लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से 16 जून से सभी पंचायत सचिवालयों में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने,राशन कार्ड में सुधार करने एवं सिकल सेल की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।जनता दरबार सहित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आवेदनों में यह बात सामने आई है कि अनेक पात्र लाभुक आयुष्मान योजना से वंचित हैं,जिनके पास या तो राशन कार्ड नहीं है या उसमें त्रुटि है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने हेतु यह विशेष पहल की गई है। प्रखंड प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार 16 जून को रिमी व शिलदाग,17 जून को मंधनिया व लावालौंग,18 जून को कोलकोले,19 जून को कटिया,20 जून को हेडूम और 21 जून को लमटा पंचायत मैं जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड प्रशासन ने क्षेत्र के सभी पात्र लाभुकों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथियों को अपने पंचायत सचिवालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें और इस शिविर का लाभ उठाएं।इसके अंतर्गत न केवल आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाएगी बल्कि सिकल सेल की स्क्रीनिंग भी की जाएगी जिससे समय रहते लोगों को जरूरी उपचार और स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। झुमरी तिलैया| नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार कोें हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम ने की। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक राजेंद्र जायसवाल मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर कमेटी और बूथ कमेटी का गठन जल्द किया जाएगा। भागीरथ पासवान ने कहा कि चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर हो चुकी है। इस बार पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी भागीदारी निभाएंगे। राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए 20 जून तक नगर कमेटी और सभी वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। बैठक में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फैयाज अब्बू, वरीय जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, जिला महासचिव आशीष पांडे, प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उमेश साव, मोहम्मद हुसैन, नारायण बरनवाल, सैयद नसीम, बालेश्वर सिंह, मोहम्मद ग़ालिब मंसूरी, दिलीप राम आदि लोग मौजूद थे। कोडरमा| भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व पुनरीक्षण गतिविधियों के तहत ईआरओ कोडरमा और अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी ए ईआरओ, बीपीआरओ और कंप्यूटर ऑपरेटरों को मतदान केंद्रों के नजरी नक्शे, जियो फेसिंग जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इटखोरी। मां भद्रकाली मंदिर कार्यालय के ऊपर बनें सभागार में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजित शोक सभा में भद्रकाली मंदिर कार्यालय के लेखापाल स्व रामप्रवेश सिंह एवं मंदिर परिसर में संचालित युवराज स्टूडियो के संचालक सह फोटोग्राफर रूपेश रजक के आकस्मिक निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बता दें कि दोनों की आकस्मिक निधन एक दिन आगे पीछे हुई है। यहां आयोजित शोक सभा में चतरा जिला फोटोग्राफी संघ के पूर्व अध्यक्ष अनुज पांडेय के नेतृत्व में मंदिर परिसर के सभी स्टूडियो संचालक, कर्मचारी एवं दुकानदारों ने एक-एक कर दोनों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बेहतर कार्यों की प्रशंसा की। सभा के अंत मे दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा मे मुख्य रूप इटखोरी प्रखंड फोटोग्राफी संघ अध्यक्ष गौतम सिंह, कोषाध्यक्ष सुबोध पांडेय, नवीन सिंह, संदीप पांडेय, विकास वर्मा, सुमंत कुमार सिंह, आदित्य मालाकार, रोहित कुमार ठाकुर और सन्नी कुमार ठाकुर आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *