मध्य प्रदेश से अजमेर यात्रा पर आई महिला का ट्रेन में पर्स खो गया। महिला की ओर से मामले की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। सूचना मिलते ही इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन में जवानों की ओर से सर्च कर महिला यात्री का पर्स बरामद किया। जिसमें महिला के चांदी के जेवरात, मोबाइल और नगदी थी। बाद में महिला यात्री को पर्स सुपुर्द किया गया। जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश निवासी विभाजन पत्नी सुनील जैन अपने परिवार के करीबन 15 सदस्यों के साथ ट्रेन इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस यात्रा कर रही थी। 2 बजे के करीब उक्त ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक अजमेर पर पहुंची थी। ट्रेन में उतरते वक्त महिला यात्री का पर्स खो गया। हेड कांस्टेबल ने बताया कि महिला यात्री के द्वारा थाने पर इसकी सूचना दी गई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी दोनों टीम ने अलर्ट होकर महिला यात्री का पर्स ट्रेन में तलाश किया तो वह स्टाफ को बरामद हो गया। पर्स के अंदर दो चांदी के छत्र, एक मोबाइल और 3 हजार नगदी थी। बाद में महिला यात्री को सूचना देकर उसे उसका पर्स सुपुर्द किया गया।


