अमृतसर| जिला अमृतसर के ग्रामीण क्षेत्र जलाल उसमां निवासी छात्रा सिमरनजीत कौर को शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सिमरनजीत कौर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन स्थित गुरु नानक स्टडी सेंटर के डायरेक्टर प्रो. डॉ. अमर सिंह एवं पूर्व डायरेक्टर प्रो. डॉ. अमरजीत सिंह ने सम्मानित किया। शैक्षणिक क्षेत्र में डिग्री हासिल करने के साथ-साथ सिमरनजीत कौर ने पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। इस अवसर पर उनके पिता सकत्तर सिंह, माता सरबजीत कौर, भाई डॉ. अमनदीप सिंह, जिला अध्यक्ष सुमनप्रीत कौर, जीएस संधू आदि मौजूद थे।


