लुधियाना उपचुनाव का प्रचार आज थम जाएगा:AAP की दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस, शाम को बाहरी लोगों को इलाका छोड़ना होगा

19 जून को होने वाले लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहा चुनाव प्रचार आज (17 जून) शाम को थम जाएगा। प्रचार का आखिरी दिन होने के कारण सभी दलों की तरफ से रैलियां और रोड शो आयोजित किए जाएंगे। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के कई मंत्री और विधायक आज चुनाव प्रचार में जुटे रहेंगे। दूसरी तरफ, भाजपा की ओर से पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी प्रचार में सक्रिय हैं। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेता भी प्रचार में जुटे हुए है। विधायक की मौत के बाद सीट हुई खाली लुधियाना वेस्ट के विधायक गुरप्रीत गोगी की 14 जनवरी को घर पर गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। निर्वाचन आयोग ने 25 मई को उपचुनाव की घोषणा की थी, जिसके बाद से लुधियाना का राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।आम आदमी पार्टी ने यहां उद्योगपति और राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, भाजपा ने जीवन गुप्ता और शिरोमणि अकाली दल ने उपकार सिंह घुम्मण को मैदान में उतारा है। AAP के मंत्री करेंगे प्रेस कांफ्रेंस आम आदमी पार्टी की तरफ से लालजीत सिंह भुल्लर, डॉ. एसएस आहलुवालिया आज लुधियाना में एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। जबकि अन्य दलों के प्रोग्राम रखे गए है। वहीं निर्वाचन आयोग भी अलर्ट मोड में है। आज चुनाव प्रचार थमते ही सभी नेताओं को इलाका छोड़ना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *