मेडिकल कॉलेज के 3 जूनियर डॉक्टर आए कोरोना पॉ​जिटिव

भास्कर न्यूज | अमृतसर अमृतसर में कोविड के नए वेरिएंट जेएन1 के 3 मामले सामने आए हैं, मगर सेहत विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर ने बताया कि तीनों मामले सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के हैं। फिलहाल तीनों डॉक्टर होम आइसोलेशन में हैं और उनकी हालत बिल्कुल सामान्य है। सिविल सर्जन ने बताया कि नया वेरिएंट हल्के लक्षणों वाला है। मरीज 2 से 3 दिन में खुद ही ठीक हो जाते हैं। इसलिए घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें। यदि किसी को खांसी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉ. कौर ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें, हाथों की नियमित रूप से साबुन से सफाई करें और मास्क का प्रयोग करें। सिविल अस्पताल के एसएमओ स्वर्णजीत धवन ने कहा कि कोरोना के 2 तरह के टेस्ट होते हैं, जिनमें से एक आरटीपीपीआर और दूसरा रेपिड टेस्ट। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए वीटीएम किट अस्पताल में पहुंच गई है, जबकि रेपिड टेस्ट के लिए एक हजार किट मंगलवार सुबह तक पहुंच जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *