अबोहर की नहर में मिला व्यक्ति का शव:हाथ-पैर बंधे, बाएं हाथ का अंगूठा गायब, 5 दिन पुराना, हत्या की आशंका

पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में गांव झुमियांवाली और बजीतपुर के बीच नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव के हाथ-पैर बंधे होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। समिति सदस्यों ने निकाला बाहर जानकारी के अनुसार नर सेवा नारायण सेवा समिति के बिट्टू नरूला ने बताया कि राजू चराया से सूचना मिलने पर वे सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे। थाना खुईखेड़ा पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला गया। शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की कुछ विशेष पहचान चिह्नों में उसके बाएं हाथ का अंगूठा नहीं है। प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान की कोशिश नरूला ने घटना की गंभीरता पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए थाने से केवल एक मुंशी को भेजा गया है, जबकि ऐसे मामलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मौके पर पहुंचना आवश्यक होता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *