फिरोजपुर में गोली लगने से नाबालिग की मौत:दो घायल, डेढ़ मरला जमीन का विवाद, दूसरे पक्ष ने की फायरिंग

फिरोजपुर जिले के कस्बा मल्लावाला में डेढ़ मरला कृषि भूमि के विवाद ने एक नाबालिग की जान ले ली। घटना 16-17 जून की रात की है। झगड़े में व्यक्ति ने फायरिंग कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने एक नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार मल्लावाला के पास भागोके गांव में कर्मजीत सिंह उर्फ गोल्डी और परदीप सिंह के परिवारों के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान परदीप सिंह के पिता अमरजीत सिंह ने पिस्तौल से गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में 17 वर्षीय कर्मजीत सिंह, संदीप सिंह (42) और गुरबीर सिंह (30) घायल हो गए। तीनों को जीरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। एक की मौत, दो का इलाज जारी अस्पताल में डॉक्टरों ने कर्मजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। संदीप सिंह और गुरबीर सिंह का इलाज चल रहा है। थाना मल्लावाला की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान ले रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *