फाजिल्का में खून से लथपथ बेहोश मिला युवक:सड़क किनारे पड़ा था, टांग टूटी; मुंह से भी निकल रहा था ब्लड

फाजिल्का जिले के मलोट रोड पर महुआना पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे खून से लथपथ युवक बेहोशी की हालत में मिला है l हालांकि इसकी सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को मिली तो मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने उसे तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है l जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी पर थे कि उन्हें राहगीर ने सूचना दी कि गांव माहुआना पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में खून से लथपथ हुआ गिर पड़ा है l टांग टूटी, सिर में गंभीर चोट जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया l जहां पर पता चला कि उसकी एक टांग टूट चुकी थी, सर पर गहरी चोट और मुंह से भी खून निकल रहा था l घायल युवक की पहचान शर्मिंदर सिंह निवासी आनंदपुर मोहल्ला फाजिल्का के रूप में हुई है l उन्होंने बताया कि युवक हेमकुंट साहिब गया था l जहां से वह आज वापस घर लौट रहा था l युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस उधर, पुलिस ने कहा कि फिलहाल हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *