जालंधर के मनप्रीत के नाम नया रिकॉर्ड, 400 मैच खेलने वाले पहले भारतीय मिड फील्डर बने

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी मिट्ठापुर के मनप्रीत सिंह के नाम पर एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। करियर की 400वां मैच अंतरराष्ट्रीय एफआईएच हॉकी प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, इस मुकाबले में उन्होंने भारत की जर्सी पहनकर एक नया इतिहास रच दिया। 33 साल के मनप्रीत अब भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। हॉकी के पूर्व कप्तान और मौजूदा हॉकी इंडिया अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की ने 412 मैच खेले हैं। मनप्रीत ने साल 2011 में महज 19 साल की उम्र में भारतीय हॉकी टीम में डेब्यू किया था। तब से अब तक वे भारतीय हॉकी के मिडफील्ड की धड़कन बने हुए हैं। उन्होंने लगातार बैक टू बैक दो बार भारतीय हॉकी टीम के साथ कांस्य पदक जीता है। टोक्यो ओलिंपिक में उनकी अगुआई में टीम ने 40 साल बाद कांस्य पदक जीता था। मनप्रीत सिंह की इस उपलब्धि पर हॉकी इंडिया और हॉकी पंजाब के अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। 4 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब (2013, 2018, 2023, 2024) 2 एशियन गेम्स गोल्ड मेडल (2014, 2023) 2 ओलिंपिक कांस्य मेडल (2020, 2024) 2 कॉमनवेल्थ गेम्स सिल्वर मेडल (2014, 2022) एफआईएच वर्ल्ड लीग और चैंपियंस ट्रॉफी में पोडियम फिनिश (2014-15, 2016-17, 2018)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *