ईजी रजिस्ट्रेशन…:पीडब्ल्यूडी ने पैमाइश का काम किया पूरा, नए केबिन बनना शुरू, पुराने हटाकर नए एयर कंडीशन भी लगाए

भास्कर न्यूज | जालंधर ईजी रजिस्ट्रेशन को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का मुआयना किया। इस दौरान कार्यालय के अंदर हॉल में जालंधर-1 और जालंधर-2 के लिए अलग-अलग केबिन का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को जॉइंट सब-रजिस्ट्रार के बैठने के लिए बनाई जा रही नई जगह के लिए पैमाइश भी की गई। वुडन वर्क के लिए अलग केबिन पीडब्ल्यूडी तैयार कर रहा है। जालंधर-1 और जालंधर-2 के लिए करीब 25 लाख से ज्यादा खर्च किया जा रहा है, जबकि सभी सब-डिवीजन स्तर पर 50 से 60 लाख रुपए खर्च होंगे। दोनों जॉइंट सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में पुराने एसी हटाकर आठ नए एसी लगाए गए हैं। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय-1 और 2 में नए कंप्यूटर, सिटिंग एरिया के लिए नई कुर्सियां, पेयजल की सुविधा और वॉशरूम दुरुस्त किए जाएंगे। गौरतलब है कि ईजी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से पुरानी व्यवस्था को बदलकर नया ऑफिस तैयार किया जा रहा है। इसमें पासपोर्ट केंद्र की तर्ज पर अलग-अलग कैबिन होंगे। ईजी रजिस्ट्रेशन को लेकर एडवोकेट, डीड राइटर, रिटायर्ड पटवारी और रिटायर्ड कानूनगो समेत सहायक के रूप में कर्मचारियों को भी नियुक्त किया जाएगा। प्री चेकिंग के लिए 48 घंटे पहले डॉक्यूमेंट सब-रजिस्ट्रार के पास पहुंचेगा। अगर किसी तरह की कोई इनक्वायरी हुई तो वह सभी जरूरी डॉक्यूमेंट पूरे करने के लिए एक बार में ही लिखकर भेजेगा ताकि एप्लीकेंट उसे पूरा कर सकें। अगर डॉक्यूमेंट सही हैं तो उसी दिन अपॉइंटमेंट लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में फर्द केंद्र के बाहर बनाया जा रहा नया कैबिन। पीडब्ल्यूडी की तरफ से जॉइंट सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में की जा रही पैमाइश। पुराना सिटिंग एरिया, जिसमें आने वाले दिनों में बदलाव होंगे। सोमवार को नए एयर कंडीशन लगाने के बाद पुराने एसी, जिन्हें उतारा गया। डीड राइटर असिस्टेंट केबिन स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस पेमेंट काउंटर हेल्प डेस्क, नया सिटिंग एरिया, नया सब-रजिस्ट्रार सिटिंग एरिया डॉक्यूमेंट डिलीवरी काउंटर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *