पुलिस व नशा तस्कर के बीच हुई फायरिंग:5 दिन पहले भी गोलियां चला भागा था, राहगीर की हुई थी मौत

पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर के पास पुलिस और नशा तस्करों के बीच फायरिंग हुई। जिसमें नशा तस्कर घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी वही है, जो कुछ दिन पहले पुलिस पर फायरिंग कर भागा था और इस बीच एक राहगीर की मौत हो गई थी। एसएसपी रूरल मनिंदर सिंह ने जानकारी दी कि पकड़े गए तस्कर की पहचान हरप्रीत उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है। पुलिस को तस्कर की मूवमेंट का पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने स्पेशल नाका लगा आरोपी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने अपनी रिवाल्वर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद एक गोली आरोपी की टांग में लगी है। फिलहाल वह अस्पताल में है और उसके खिलाफ कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। 6 दिन पहले हुई थी राहगीर की मौत एसएसपी रूरल ने जानकारी दी कि हरप्रीत सिंह को 11 जून को भी पकड़ने का प्रयास किया गया था। तब आरोपी 5 किलो हेरोइन की खेप को फेंक फरार हो गया था। आरोपी ने उस दिन भी पुलिस को देख फायरिंग की थी। जिसमें राह चलते एक युवक गुरजीत उर्फ बिल्ला की गोली लगने से मौत हो गई थी। तभी से आरोपी नशा तस्करी के केसों के अलावा मौत के मामले में भी वांटेड था। पुलिस ने 3.5 करोड़ की हेरोइन जब्त पुलिस ने घटना के बाद आरोपी से तकरीबन 500 ग्राम हेरोइन की खेप को जब्त किया है। जिसकी इंटरनेशनल वेल्यू तकरीबन 3.5 करोड़ रुपए है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ भी जारी है, जल्द ही आरोपी के अन्य साथियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *