अबोहर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला:घर से घसीटते हुए ले गए, 25 लोगों ने तेजधार हथियारों से किया घायल

फाजिल्का में अबोहर के आर्य नगरी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर 20-25 लोगों ने हमला किया। घटना सोमवार रात की है। हमलावर युवक को अगवा कर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। वहां तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान सुमित के रूप में हुई है। वह आर्य नगरी का रहने वाला है। सुमित एक दिन पहले ही राजस्थान के श्रीगंगानगर से अबोहर लौटा था। उसकी बहन ने बताया कि हमलावर पहले उसके घर आए। वहां सीसीटीवी कैमरे देखकर भाग गए। घर से घसीटते हुए ले गए इसके बाद हमलावर सुमित के घर पहुंचे। वहां से उसे घसीटते हुए ले गए। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया। आसपास के लोगों ने घायल सुमित को देखा। उन्होंने 112 हेल्पलाइन और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। सिटी-2 थाने की पुलिस सरकारी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल सुमित का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *