PRSU रायपुर में गलत पर्चा बांटने के कारण पेपर रद्द:दूसरे विषय का दे दिया प्रश्न पत्र; NSUI आज करेगी प्रदर्शन

रायपुर के पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में परीक्षा के दौरान सोमवार को स्टूडेंट्स को गलत पर्चा बांट दिया गया। जिसके चलते पेपर रद्द करना पड़ा। दरअसल, सोमवार को B.Voc. (जेम्स एंड जैमोलॉजी) छठवें सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान दूसरे सब्जेक्ट और सेमेस्टर का प्रश्न पत्र दे दिया गया। हालांकि ये पेपर्स गलती समझ आते ही वापस ले लिए गए। जब छात्र शिकायत लेकर विभागीय कार्यालय पहुंचे, तो वहां ताले लटके हुए थे। बाद में जानकारी दी गई कि संबंधित प्रश्नपत्र तैयार ही नहीं हुए थे, इस कारण परीक्षा रद्द कर दी गई। पेपर्स के लिए घंटों इंतजार कर रहे छात्र इसके अलावा छात्रों को एक से डेढ़ घंटे लेट से पेपर दिया गया है। BALLB द्वितीय सेमेस्टर और B.Ed सेमेस्टर की परीक्षा में छात्रों को 1 से 1.30 घंटे की देरी से प्रश्न पत्र मिले। यही स्थिति फार्मेसी विभाग में रही। परीक्षा शुरू होने के बाद छात्रों को लंबे समय तक प्रश्न पत्र का इंतजार करना पड़ा। कला संकाय में बैठे LL.B द्वितीय सेमेस्टर के स्टूडेंट्स भी परेशान होते रहे। बुद्धि प्राप्ति हवन कराएगी NSUI पूरे मामले के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति ने आपातकाल मीटिंग बुलाई । मामले में कमेटी बनाई गई है, जो 2 दिनों के भीतर आगे क्या करना इस पर फैसला करेगी। इस बीच आज NSUI इस परीक्षा विभाग से हो रहे मिस मैनेजमेंट के विरोध में बुद्धि प्राप्ति हवन यूनिवर्सिटी में कराने जा रही है। छात्र नेता पूनेश्वर लहरे ने बताया NSUI चार सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदर्शन करेगी। सुबह 8 बजे से ली जानी है परीक्षा यूनिवर्सिटी ने परीक्षा का समय सुबह 8 बजे से तय कर रखा है। एग्जाम सेंटर सही वक्त पर पहुंच पाए, इसके लिए दूरदराज से आने वाले बच्चे सुबह 6 बजे ही घर से निकल जाते हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन खुद के तय किए गए समय पर पेपर नहीं ले पा रहा है। शुक्रवार को भी परीक्षा विभाग की ओर से बड़ी लापरवाही देखने को मिली थी। 15 मिनट लेट से ओपन हुआ एग्जाम सेंटर का गेट स्टूडेंट्स 8 से पहले तक एग्जाम सेंटर में पहुंच गए थे। लेकिन विभाग ने सही समय पर एग्जाम सेंटर का ताला ही नहीं खोला। करीब 15 मिनट तक विभाग के लोग आपसी चर्चा में व्यस्त रहे। और सेंटर के बाहर खड़े बच्चे परेशान होते रहे। बाहर बच्चों ने हंगामा शुरू किया तब कहीं जाकर एग्जाम सेंटर का ताला खोला गया। परीक्षा को लेकर पहले भी हो चुका है विवाद हालांकि, ये पहली दफा नहीं है जब परीक्षा सेंटर में अव्यवस्था के चलते बच्चों को परेशान होना पड़ा। इससे पहले भी बच्चों ने सेंटर में रोल नंबर चस्पा नहीं होने और सेंटर्स में पंखों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने को लेकर शिकायत की थी। इसके अलावा 4 जून को भी पेपर डिस्ट्रीब्यूशन में एक घंटे की देरी हुई थी। टाइम को लेकर NSUI ने किया था प्रदर्शन इसके अलावा टाइम टेबल को लेकर भी यूनिवर्सिटी में NSUI के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। दरअसल, पहले सुबह 7 से 9 के बीच पहली पाली की परीक्षा होनी थी। लेकिन स्टूडेंट्स का कहना था, ये बहुत जल्दी है। दूर से आने वाले बच्चे सही टाइम पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने टाइम टेबल में बदलाव करते हुए पहली पाली का एग्जाम शेड्यूल सुबह 8 से 11 तय किया। और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक तय की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *