श्रीश्री 1008 ब्रह्मलीन महाराज त्रिलोक चंद शर्मा की 20वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मंदिर में सुंदरकांड पाठ, 108 आहुति यज्ञ और भंडारे का आयोजन हुआ। वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भी भूगोर महाराज का आशीर्वाद और भंडारे में प्रसादी ली। कहा- ऑनलाइन खरीदारी छोड़े श्री हनुमान मंदिर भूगोर के गद्दी नशीन महाराज विवेक प्रधान ने बताया कि भंडारे में कई हजार श्रद्धालु अलग-अलग राज्य व जिलों से पहुंचे। सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ, 10 बजे महाराज त्रिलोक चंद शर्मा की समाधि पर पूजन और उसके उपरांत 10.30 बजे 108 आहुति यज्ञ हुआ। उसके बाद शाम तक भंडारा चला। इस दौरान विवेक महाराज ने धार्मिक प्रवचन के साथ मौजूदा ऑनलाइन खरीद के बाजार पर अपनी बात रखी। महाराज ने कहा कि छोटे दुकानदार आम आदमी से जुड़े हैं। जिनकी आजीविका छोटी-छोटी खरीददारी से चलती है। अब ऑनलाइन का बाजार हावी होने लगा है। हम सबको ऑनलाइन खरीददारी का बहिष्कार करने की जरूरत है। वहीं अपने पुरान व छोटे बाजारों में दुकानों से खरीददारी करें। ताकि एक दूसरे की आजीविका चलती रहे। ये ऑनलाइन की बड़ी कंपनियां बड़े लोगों की है। उनका पैसा बाहर जाता है। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और हर वर्ग का ध्यान रखने के लिए जरूरी है कि हम अपना पैसा अपनों के बीच में ही खर्च करें।


