मरवाही में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:लाखों का सामान जला, एक बच्ची बाल-बाल बची; स्थानीय लोगों ने मिलकर बुझाया

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के एक घर में आग लग गई। निमधा गांव में अशोक जायसवाल के घर में 17 जून की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग की लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से एक बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया। मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। आगजनी में घर में रखा अनाज, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे से अशोक जायसवाल को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू आसपास के लोगों ने तुरंत एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *