रांची में 19 जून को सभी स्कूल रहेंगे बंद:भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीसी ने दिया आदेश, आज भी जारी है बरसात

मानसून के सक्रिय होते ही इसका असर भी अब दिखने लगा है। रांची में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 19 जून गुरुवार को सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इधर, बुधवार को भी लगातार बारिश जारी रही। क्लास KG से 12वीं तक के स्कूल बंद रांची के उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में क्लास KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना इधर, मौसम विभाग ने 19 जून को रेड जोन की श्रेणी में रांची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त किया है। इसकी वजह से जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। ——————————- ये भी खबर पढ़िए मानसून का असर, हिरनी फॉल में आया उफान:झरने में पानी का बहाव बढ़ा, पर्यटकों के आसपास जाने पर लगी रोक मानसून की बारिश से पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव प्रखंड में स्थित हिरनी फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से पर्यटकों को 121 फीट की ऊंचाई से गिरते इस झरने के आसपास जाने से रोक दी है। हिरनी फॉल प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा नमूना है। यह स्थल ऊंची पहाड़ी चोटियों और घने पेड़ों से घिरा है। आम दिनों में यह स्थल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। लोग परिवार के साथ यहां घूमने आते हैं। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *