संगरूर में नाबालिग लड़की से रेप:मां बोली- शादी का झांसा देकर भगाया ले गया था लड़का, दो महीने तक वारदात की

पंजाब के संगरूर में एक गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। पुलिस स्टेशन सदर में पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी दविंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी दविंदर, जो सुल्तानपुर का निवासी है, उनकी बेटी से बातचीत करता था। लगभग दो महीने पहले, वह शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गया। इस दौरान उसने कई बार पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *