फाजिल्का में नहर किनारे व्यक्ति का शव मिला:पास में पड़ा था इंजेक्शन, परिवार ने बिना पोस्टमॉर्टम के किया अंतिम संस्कार

फाजिल्का में नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है l शव के पास इंजेक्शन भी बरामद हुआ l मौके पर किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी l लेकिन पुलिस का तर्क है कि उक्त व्यक्ति की मौत अचानक हुई है, जिसे नशे के साथ जोड़ कोई और रूप दिया जा रहा है l घटना जलालाबाद के घटियावाली जट्टा गांव की है। डीएसपी जलालाबाद जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि मृतक जलालाबाद हल्के में ​​​​​​​घटियावाली गांव का रहने वाला था, जिसकी पहचान हरजिंदर सिंह (45 वर्षीय) के रूप में हुई है l उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिवार के साथ तालमेल कर उनके घर पहुंच की गई थी, जिसमें सामने आया कि हरजिंदर सिंह दिमागी तौर पर परेशान रहता था l उसकी दवाई भी चल रही थी l उन्होंने दावा किया कि हरजिंदर सिंह की मौत अचानक और कुदरती हुई है l उसके परिवार द्वारा बिना पोस्टमॉर्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया गया है l उन्होंने कहा कि बेवजह किसी ने उसके शव के पास नशे का टीका रख इसे कोई और रूप देने की कोशिश की गई है l जबकि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *