शराब मांगने पर नहीं मिली तो वाहन पर किया हमला:कोरबा में तीन बाइक सवारों ने ड्राइवर को पीटा, आबकारी विभाग का स्टीकर भी फाड़ा

कोरबा में उरगा थाना क्षेत्र के तिलकेजा मुख्य मार्ग पर शराब परिवहन वाहन के ड्राइवर की तीन युवकों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना में तीन बाइक सवार आरोपियों ने ड्राइवर से शराब की मांग की। शराब नहीं मिलने पर उन्होंने वाहन पर हमला कर दिया और ड्राइवर की पिटाई कर दी। वाहन को रोककर शराब मांगी, इनकार पर हमला जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन (क्रमांक सीजी 16 ए 2400) आबकारी विभाग के लिए शराब परिवहन का काम करता है।घटना के समय ड्राइवर संतोष दास शराब की डिलीवरी करने के बाद जांजगीर-चांपा स्थित वेयर हाउस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने तिलकेजा के पास वाहन को रोक लिया। उन्होंने ड्राइवर से शराब की मांग की, लेकिन जब ड्राइवर ने बताया कि वाहन खाली है और उसमें कोई शराब नहीं है, तो युवकों ने गुस्से में आकर वाहन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ वाहन में तोड़फोड़ की, बल्कि ड्राइवर संतोष दास के साथ मारपीट भी की, जिससे उसे चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना वाहन मालिक और संबंधित एजेंसी को दी। खाली था वाहन, फिर भी युवकों ने किया हमला ड्राइवर के अनुसार, वह शराब की डिलीवरी कर लौट रहा था और वाहन पूरी तरह खाली था। इसके बावजूद जब हमलावरों को शराब देने से इनकार किया गया, तो उन्होंने हमला कर दिया। किसी तरह ड्राइवर ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हमले के बाद वाहन में खून के निशान पाए गए हैं। इसके साथ, आरोपियों ने वाहन पर लगा आबकारी विभाग का स्टीकर भी फाड़ दिया। पुलिस कर रही है मामले की जांच इस मामले पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से कोरबा जिले में शराब दुकानों तक परिवहन का कार्य एक निजी कंपनी को सौंपा गया है, और सप्लाई जांजगीर-चांपा जिले से की जा रही है। वहीं, उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल ड्राइवर संतोष दास की ओर से थाने में शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *