एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस में हुई चोरी का खुलासा:ऑडिटर ने ही चुराए थे 21 लाख के गहने, होटल में बोरी के नीचे छिपाए; गिरफ्तार

छिंदवाड़ा के नागपुर रोड स्थित एचडीबी फाइनेंशियल सर्विस गोल्ड लोन ब्रांच में 21 लाख 63 हजार रुपए के लगभग 309.43 ग्राम सोने की चोरी का बुधवार को कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। दरअसल, यहां ऑडिट करने के दौरान ऑडिटर ने ही पॉलिथीन काटकर नैकलेस, कंगन और आभूषण ले जाकर एक होटल में बोरी के नीचे छुपा दिए थे। जिसे पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि 24 दिसंबर को एचबीडी फाइनेंशियल सर्विसेज के ब्रांच मैनेजर विशाल पिता रमेश भारद्वाज ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि जबलपुर से आए गोल्ड इंस्पेक्टर अजीत सिंग के गोल्ड लोन का ऑडिट करते समय दो गोल्ड पैकेट में लगभग 309.43 ग्राम सोना कम होना बताया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा-305(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कायम कर जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में वारदात का पता टीआई ने बताया कि जांच के दौरान जब ब्रांच के सीसीटीवी कैमरे बारीकी से चेक किए गए तो ऑडिटर अजीत सिंग की एक्टिविटी संदेहास्पद पाई गई। दरअसल, वह ऑडिट के कुछ छिपाते हुए नजर आया। इसके बाद उससे बारीकी से पूछताछ की गई तो उसने चोरी कबूल ली। वारदात के बाद वह नरसिंहपुर रोड के गुरुकृपा होटल में वह ठहरा था, जहां उसने सोने के आभूषण छिपा दिए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 18 जिलों में ऑडिट करता था अजीत पुलिस ने बताया कि सीधी निवासी अजीत पिता गनपत सिंग कौशिक (38) एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में गोल्ड इंस्पेक्टर है। वह 18 जिलों में जाकर गोल्ड लोन ऑडिट करता था। उसने छिंदवाड़ा में पैकेट को नीचे से काटकर 5 नग सोने के कंगन, एक सोने की चैन, 2 सोने के नैकलेस, 8 नग सोने के टाप्स, 3 नग सोने की चैन निकालकर शेष आभूषणाें को पैकेट में रखकर टेप से चिपका दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *