EOW-ACB का रसूख बताकर सरकारी कर्मचारी से वसूले 70 लाख:3500 वर्गफुट की जमीन भी अपने रिश्तेदारों के नाम करवाई, आरोपी पुलिस हिरासत में

ACB- EOW में पहुंच बताकर एक शातिर ने रायपुर के सरकारी कर्मचारी से 70 लाख रुपए वसूली लिए और जमीन लिखवा ली। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हसन आबिदी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता राजेश सोनी ने बताया कि आरोपी ने उन्हें और उनकी शासकीय कर्मचारी पत्नी को फर्जी घूस के केस में फंसाने की धमकी देकर फरवरी 2025 से अब तक उनसे करीब 70 लाख रुपए नगद वसूल लिए। इतना ही नहीं, भाठागांव में 3500 वर्गफुट की जमीन भी दान पत्र के जरिए अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री करवा ली। पीड़ित ने बताया 17 जून को हसन ने फोन कर एक सप्ताह के भीतर 2.5 करोड़ रुपए की मांगी की थी और रकम नहीं देने पर पत्नी को घूस के झूठे केस में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी। मानसिक तनाव में परिवार राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी को पैनिक अटैक आता है और लगातार मिल रही धमकियों से वे मानसिक रूप से परेशान हैं। साथ ही घर पर दलालों को भेजकर परेशान करता है। इस मामले में पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *