बस टिकट से मर्डर का खुलासा:शादी करने बेंगलुरु से गोवा आया कपल, विवाद हुआ तो युवक ने गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या कर दी

कर्नाटक के युवक ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने बताया आरोपी संजय केविन एम (22) ने अपनी प्रेमिका रोशनी मोसेस एम (22) की हत्या की है। साउथ गोवा एसपी टीमक सिंह वर्मा के मुताबिक, संजय और रोशनी बेंगलुरु साउथ के रहने वाल हैं। दोनों 5 साल से रिलेशनशिप में थे। शादी करने गोवा आए थे। दोनों में किसी बात विवाद हुआ, गुस्से में संजय ने रोशनी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, संजय ने शव को प्रताप नगर के जंगल में फेंका गया था। 17 जून की सुबह शव की सूचना मिली थी। छानबीन के रोशनी का पर्स मिला था, जिसमें हुबली (कर्नाटक) से गोवा का बस का टिकट था। एसपी के मुताबिक, कर्नाटक पुलिस की मदद से आरोपी संजय को हुबली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने रोशनी के साथ बस से गोवा आने की बात स्वीकारी। संजय ने पुलिस को बताया कि बस में ही दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वो पिलिम-धरबंदोरा में उतरे। संजय रोशन को जंगल में ले गया, चाकू से उसकी हत्या की और फरार हो गया था। कर्नाटक: लव अफेयर में पति-बच्चों और सास को जहर दिया कर्नाटक के हसन जिले में चैत्रा (33) नाम की महिला ने अवैध संबंध के चलते अपने पति, सास और दो बच्चों को खाने में जहर दिया था। खाना खाने के बाद सभी की तबीयत खराब हो गई थी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि जांच में जहर देने की बात सामने आई थी। इसके बाद चैत्रा के पति ने पुलिस थाने में 5 जून पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि पत्नी की किसी से अफेयर चल रहा है। उसने हमारे खाने में जहर मिला। इसके बाद पुलिस ने चैत्रा को गिरफ्तार किया था। ………………… गर्लफ्रेंड के मर्डर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड का मर्डर, सूटकेस में डालकर नाले में फेंकी लाश: शादी का दबाव बना रही थी लड़की; स्कूल से एक दूसरे को जानते थे दोनों बिहार के नालंदा में एक प्रेमी ने धारदार हथियार से गला रेतकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सूटकेस में डालकर सोहसराय थाना क्षेत्र में एक नाले में फेंक दिया। मृत युवती पिछले 7-8 महीने से बिहार शरीफ में किराए के मकान में रह रही थी और भागन बीघा स्थित मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की तैयारी कर रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *