राजनगर के केंडमुंडी में मां तारा देवी की पूजा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

भास्कर न्यूज | राजनगर राजनगर प्रखंड अंतर्गत कुड़मा पंचायत के केंडमुंडी में धूमधाम से मां तारा देवी की पूजा का आयोजन किया गया। पूजा स्थल से गाजे बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु तालाब गए। वहीं, पुजारिन सुनीता हेंब्रम ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलश में पवित्र जल लेकर माता की शक्ति से झूमते हुए पूजा स्थल तक सभी पहुंचे। मां तारा देवी के पूजा स्थल में कलश स्थापित कर मां तारा देवी की पूजा-अर्चना की गई। महिला व पुरुष भक्तों ने दिनभर निर्जला उपवास कर मां तारा की पूजा-अर्चना की। सभी भक्त श्रद्धालु मां तारा देवी के चरणों में मत्था टेकते हुए परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना कर मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। बताया जाता है कि मां तारा देवी की पूजा करने से घरों में शांति और समृद्धि बनी रहती है। मां तारा की पूजा-अर्चना के लिए बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, जमशेदपुर, रांची समेत विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पुजारिन सुनीता हेंब्रम ने कहा कि लगभग 60 वर्षों से पूजा हो रही है। डूंगरी में प्रतिदिन मां तारा देवी की पूजा-अर्चना होती है। प्रत्येक वर्ष 18 जून को विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिसमें दूर-दूर से मां तारा के भक्त पहुंचते हैं और कलश यात्रा में शामिल होते हैं। पूजा कार्यक्रम को सफलता बनाने में गोमा हेम्ब्रम, ग्राम प्रधान दामू हेम्ब्रम, गणेश हेम्ब्रम, आशा हेम्ब्रम, दुर्गा हांसदा, सोनू हेम्ब्रम, सोहागी टुडू व ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *