झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्षा ने योजनाओं की जानकारी ली

भास्कर न्यूज | सरायकेला झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्षा सह सदस्या शबनम परवीन सरायकेला पहुंचीं। इस दौरान एनआईसी कक्ष में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत संचालित योजनाओं की वस्तु स्थिति व शिकायतों के निष्पादन की स्थिति तथा झारखंड राज्य आकस्मिक खदान कोष के जिला स्तर पर आवंटन तथा पंचायत स्तर पर राशि की उपलब्धता व व्यय की स्थिति के बारे में अपर उपायुक्त से जानकारी ली। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि प्राप्त शिकायतों को त्वरित गति से निष्पादन करें। झारखंड राज्य आकस्मिक कोष के अंतर्गत प्राप्त राशि को नियम अनुसार खर्च करने के संबंध में दिशा निर्देश िदया गया। इसके अलावे झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्षा ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के राघव प्रसाद, प्रशांत सतपति व अनिल रजक की राशन दुकान का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *