एसबेस्टस छत को तोड़कर 14 हजार रुपए नकद और सामान की हुई चोरी

भास्कर न्यूज | सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के आरका जैन कॉलेज मोड़ स्थित गोप होटल में बीती रात अज्ञात चोरों ने एसबेस्टस छत को तोड़कर चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। होटल के मालिक सनातन गोप ने बुधवार सुबह इसकी सूचना गम्हरिया थाना को दी। चोरों ने होटल से गल्ले में रखे करीब 14,000 रुपए नकद और पूरा सीसीटीवी कैमरा सेट चुरा लिया। होटल मालिक ने बताया कि जब सुबह होटल खोलने पहुंचे तो देखा कि छत टूटी हुई थी और सामान बिखरे हुए थे। इससे पहले भी इस होटल में दो बार और चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी, छिनतई और आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं लेकिन गम्हरिया पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही है। पिछले एक महीने के भीतर गम्हरिया थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी, झोपड़ी नुमा दुकानों से समान गायब, तीन होटलों में आगजनी, टाटा स्टील गम्हरिया गेट के पास ट्रक चालकों से छिनतई, टायर और तेल चोरी जैसी कई घटनाएं घट चुकी हैं। स्थानीय व्यवसायियों और पीड़ितों का आरोप है कि गम्हरिया थाना में एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *