गढ़वा में दो दिनों में 90 मिमी वर्षा, आज भारी बारिश होने की संभावना

भास्कर न्यूज| गढ़वा जिला मुख्यालय साहित्य विभिन्न क्षेत्रों में आज बुधवार को भी सुबह से शाम तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं सुबह से शाम तक रुक-रुक कर बारिश होने से लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा बारिश होने से खेत आदि पानी से भर गया है। आज बुधवार को गढ़वा जिला में 45 मिलीमीटर वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है। जबकि मंगलवार को 35 मिली मीटर बारिश रिकार्ड किया गया था । ऐसे में दो दिनों में गढ़वा जिला में 80 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को भी भारी बारिश होने की संभावना बताई गई है। इस संबंध में किसानों का कहना है कि वर्तमान समय में खेती के लायक बारिश हो गई है। यदि अब बारिश कुछ दिनों तक रुक जाती तो वे लोग खेती की तैयारी में लग जाते। इस संबंध में चिनिया प्रखंड के सीधे गांव निवासी प्रयाग यादव ने कहा कि बारिश बहुत समय पर हुआ है। ऐसे में खेती करने में हम लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि बारिश होने से गर्मी से भी राहत मिला है। चिरका गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने कहा कि आद्रा नक्षत्र से पहले बारिश हुआ है। ऐसे में किसानों को खेती की तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बारिश होने के बाद किसान अब अरहर, तिल, मक्का और धान की फसल को लेकर बीज लगाया जा सकता है। कठौतिया गांव निवासी सुरेश कोरवा ने कहा कि मानसून की शुरुआत होते ही अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी छलकने लगी है। ऐसे में लग रहा है कि इस वर्ष अच्छी बारिश होगी। उन्होंने कहा कि इस बार की बारिश से अच्छी खेती की उम्मीद जगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *