संस्था ने कराया एक यूनिट रक्तदान

भास्कर न्यूज| गढ़वा सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान मे सदर अस्पताल गढ़वा के ब्लड बैंक एक यूनिट रक्तदान कराया गया। मौके पर लोगों ने कहा कि पीड़ित के परिजनों द्वारा यह सूचना मिली उन्हें एबी पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। तभी आकाश केशरी ने संगत मोहल्ला निवासी अमन कश्यप से बात कर उन्हें रक्तदान करने को लेकर राजी करवाया। वहीं रक्तदान करवाया। ऐसे में पीड़ित को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया गया। मौके पर अमन ने बताया कि इससे पूर्व मे भी उन्होंने रक्तदान किया है। रक्तदान कर उन्हें बहुत खुशी होती है कि उनका रक्त किसी का जीवन बचाने के काम आया। मौके पर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा शहर के सभी वर्ग के लोग जुड़ कर शहर में समाजसेवा का कार्य कर रहे है। इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी, अर्णव जायसवाल, अरविंद केशरी, रोहित कांस्यकार, मंटू मालाकार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *