गढ़वा|डॉक्टर यासीन फाउंडेशन के तत्वावधान में निःशुल्क एलएफटी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शहर के मदरसा रोड स्थित तैबा हॉस्पिटल में आयोजित उक्त शिविर में 65 मरीजों का जांच किया गया। मौके पर बताया गया कि फाउंडेशन के द्वारा यह छठा कैंप का आयोजन किया गया है। यह जांच शिविर का आयोजन हर तीन माह पर किया जाता है। मरीजों की जांच डॉक्टर माहेरू यामानी और डॉक्टर अरशद अंसारी के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ अरशद अंसारी ने कहा कि एलएफटी टेस्ट, जिसे लिवर फंक्शन टेस्ट भी कहा जाता है। यह एक रक्त परीक्षण है। गढ़वा|दैनिक भास्कर के तत्वावधान में 20 जून को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी गढ़वा जिला के चीफ ब्यूरो सियाराम शरण वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि समारोह का आयोजन शहर के टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह दस बजे से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त समारोह में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के अलावे शिक्षा के अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित छात्र उनके मोबाइल नंबर 9204596515 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहेंगे। मेधावी छात्र सम्मान समारोह के प्रायोजक में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, युवा समाजसेवी राकेश पाल, डॉ. अनिल साह ( निदेशक किस्मती ग्रुप ऑफ एजुकेशन), अलखनाथ पांडेय (निदेशक आरके पब्लिक स्कूल, सोनपुरवा, गढ़वा), डॉ. पातंजली केशरी ( निदेशक राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट), मदन केशरी (निदेशक जी एन कॉन्वेंट स्कूल, गढ़वा) डॉ एन के रजक (निदेशक प्रियदर्शिनी हॉस्पिटल छतरपुर, गढ़वा), संजय सोनी (निदेशक बीएसकेडी पब्लिक स्कूल, नवादा मोड़, गढ़वा), डॉक्टर संतोष (गुलाब नर्सिंग होम, बंशीधर नगर), पाराडाइज पब्लिक स्कूल डंडई, विकास माली (कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी, गढ़वा), बाबू दिनेश सिंह युनिवर्सिटी फरठिया गढ़वा, आरोग्यम हॉस्पिटल एंड एजुकेशन ट्रस्ट, गढ़वा, बाबा भगवान राम पाठशाला ट्रस्ट आदि के नाम शामिल है।


