बिजली बंद की शिकायतें बढ़ीं, दिनभर लगे कट

जालंधर| पावरकॉम का सिस्टम गर्मी ने हिलाकर रख दिया है। भीषण गर्मी से चाहे बारिश के कारण हलकी राहत मिली है लेकिन बावजूद इसके वीरवार को शहर में बिजली कट लगते रहे। बिजली कर्मचारी सारा दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई को ठीक करने में लगे रहे। कर्मचारियों ने कहा कि चाहे गर्मी से राहत मिली है। लेकिन लोग एसी व कूलर सुबह ही चालू कर लेते हैं। जिससे ट्रांसफार्मर व केबलों पर लोड पड़ रहा है और ऐसे फाल्ट आ रहे हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि अपने घरों के लोड अपग्रेड जरूर करें ताकि विभाग को पता चल सके कि कहां पर ट्रांसफार्मर अपग्रेड होने वाला है। अगर ऐसा हो जाए तो बिजली फॉल्ट में भी कमी आ जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *