घर लौट रहे मजदूर का मोबाइल-पर्स लूटा

जालंधर| कपूरथला रोड पर मंगलवार देर रात फैक्ट्री से घर लौट रहे मजदूर के साथ 2 बाइक सवार युवकों ने तेजधार हथियार दिखाकर लूट की। पीड़ित राम लुभाया ने बताया कि वह चप्पल की फैक्ट्री में काम करता है। रात 8 बजे ड्यूटी से छुट्टी की और बाजार से सामान खरीदने के लिए चला गया। करीब 9 बजे जैसे ही वह लैदर कांप्लेक्स की तरफ मुड़ा तो 2 युवक जिन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांधा था, उसके पास आकर रुके और तेजधार हथियार निकालकर फोन और पर्स छीन लिया। पर्स में 500 रुपए थे। जो उसकी दिन भर की कमाई थी। जाते हुए लुटेरों ने कहा कि अगर किसी को शिकायत दी तो खैर नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *