नगर निगम सेवादार यूनियन की बैठक, मांगें दोहराईं

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम सेवादार यूनियन के प्रधान नीतीश नाहन और समूह यूनियन के प्रधान बंटू सभ्रवाल की अगुवाई में सेवादारों को आ रही दिक्कतों के संबंध में मीटिंग आयोजित की गई। इसमें कई वर्षों से एक ही पद पर बैठे सेवकों को पदोन्नति देने, सेवक जोकि निगम की गाड़ी चलाते हैं को दर्जा चार कर्मचारी का सरकारी वेतन देने संबंधी मांगें अध्यक्ष के सामने रखी गई। इसमें मुख्य मांग यह है कि जो सेवक कई वर्षों से सेवा कर रहे हैं उन्हें पदोन्नति दी जाएं, यदि उनसे छुट्टी वाले दिन काम लेना है तो उनका वेतन बढ़ाया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवादार 23 जून को नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन से मिलेंगे और मांग पत्र देंगे। यहां विशु सभ्रवाल, चंदन गिल, अनूप साहिल, करण सभ्रवाल, नमन, करण, हरीश, नरिंदर, भानु, रवि, अश्विनी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *