शिव राम कला मंच ने कराया योग शिविर

जालंधर| शिव राम कला मंच श्री रामलीला कमेटी मॉडल हाउस व योग समिति द्वारा 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। योगाचार्य रजनीश कुमार, योग अध्यापक नरेंद्र भगत और प्रियव्रत शास्त्री ने बताया कि उनकी टीम पिछले 2 महीनों से शहर के विभिन्न पार्कों, स्कूल व कॉलेजों में योग शिविर का आयोजन कर रही है। इन कैंपों में बच्चे, युवा व बुजुर्ग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आचार्य रजनीश तथा उनकी टीम पिछले 3 महीनों से योग साधकों को आसनों का अभ्यास करवा रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योगगुरु ने मोटापा, शुगर, थायराइड, बीपी को दूर करने बाबत प्राणायाम व आसनों का विशेष अभ्यास करवाया। भस्त्रिका प्राणायाम के साथ दिन की शुरुआत हुई बाद में योग साधकों को कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, अग्निसार प्राणायाम के साथ-साथ सूर्या नमस्कार, धनुरासन का अभ्यास करवाया गया। रजनीश ने बताया कि यह आसन पाचन में सुधार, अपच, मोटापा संबंधी समस्याओं को ठीक करके पूरे शरीर पर कम करता है व लचीलापन देता है। इसके अलावा मोटापे को दूर करने होते कपालभाति प्राणायाम का विशेष अभ्यास करवाया गया। कोनासन, भुजंगासन, नौकासन इत्यादि पर जोर दिया गया। यहां नरिंदर भगत, प्रियव्रत शास्त्री, राम बाबू, योग अध्यापक निर्दोष कुमार सोनू, अमरजीत कोमल, सुनैना, डॉ. नवजोत, यशिका, कार्तिक, गुरबचन दास, रत्न लाल, स्वाति व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *