खाचरियावास बोले- मीरा के लिए अर्जुनराम का गलत बोलना महापाप:इसका परिणाम सुदर्शन चक्र वाला इनको देगा; देश की धर्म, संस्कृति, विश्वास, त्याग और भक्ति का बताया अपमान

कानून मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के भक्त शिरोमणि मीरा बाईसा पर दिए बयान के बाद उनका विरोध तेज हो गया है। जहां एक तरफ राजपूत समाज इसका विरोध करते हुए अर्जुनराम मेघवाल से मांफी मांगने की मांग कर रहा है। वहीं पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम ने भक्त शिरोमणि भगवान कृष्ण की ग्रेट भक्त जिनकी भक्ति के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर है जो भक्ति में लीन होकर भगवान कृष्ण की मूर्ति में समा गई थी ऐसी भक्त शिरोमणि मीरा के लिए बहुत ही गलत शब्दों का प्रयोग इतिहास को तोड़ मरोड़ कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने किया है। यह बहुत बड़ा पाप घमंड में भाजपा के मंत्री अर्जुन राम ने किया है, उनको माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा- पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया, यह कई दिनों से गृहमंत्री अमित शाह की चमचागिरी में बाबा साहब का अपमान कर रहे हैं, अब इन्होंने भक्त शिरोमणि मीरा का अपमान करके महा पाप किया है। इसका परिणाम सुदर्शन चक्र वाला इनको देगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने जो भाषा बोली है वह देश की धर्म और संस्कृति विश्वास त्याग और भक्ति का अपमान है। उन्हें यह समझना पड़ेगा कि क्षत्रिय धर्म में विधवा होने के बाद या तो महिलाएं जौहर कर लेती थी जैसे महारानी पद्मिनी ने 16000 महिलाओं के साथ किया या भक्ति में सती हो जाती थी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इतिहास को हम ठीक करेंगे उन्हें खुद को ठीक करना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो कहा है भक्त शिरोमणि मीरा के लिए वह बिल्कुल गलत है उन्हें खुद को सुधारना चाहिए। बता दें कि मंत्री जी का यह कहना कि मीरा बाईसा के पति कुंवर भोजराज जी की मृत्यु खानवा युद्ध में हुई थी। इसके अलावा, मंत्री जी का यह दावा कि विवाह के एक साल बाद भोजराज जी की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने कहा कि मीरा बाईसा का देवर उनसे विवाह करना चाहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *