सार्वजनिक जगह पर नशा कर रहा 1 काबू

लुधियाना| सार्वजनिक जगह पर नशा कर रहे एक युवक को थाना कुमकलां की पुलिस ने गांव लाटो से पकड़ा है। आरोपी वहां नामधारी फैक्ट्री के पास स्थित एक खाली प्लॉट में संदिग्ध अवस्था में नशा कर रहा था। जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि जब आरोपी पर शक हुआ तो उसे मौके पर ही काबू कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में 10 रुपए का नोट, एक सिल्वर पन्नी, पानी की बोतल का ढक्कन और एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जसवीर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव चोंटा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *